Google पर कभी न सर्च करें ये चीजें वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट
Google पर कभी न सर्च करें ये चीजें वरना खाली हो जाएगा आपका अकाउंट
Share:

आज के आधुनिक होते दौर में लगभग हर इंसान टेक फ्रेंडली होता चला जा रहा है। कुछ भी सर्च करने के लिए गूगल सर्च एक भरोसे का साधन बनता ही चला जा रहा है। अपनी शंकाओं को दूर करने के साथ लोग किसी संस्थान, दुकान या किसी भी सर्विस के लिए Google पर कॉन्टैक्ट नंबर खंगाल लेते हैं। लेकिन ये आदत ठीक नहीं है। गूगल सर्च में आपकी स्क्रीन के सामने आया नंबर फेक भी हो सकता है। इस फेक नंबर पर भरोसा कर आप ठगी का शिकार हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं गूगल सर्च से जुड़े मुंबई के एक चौंका देने वाला केस के बारे में।

मुंबई में चौंका देने वाला मामला: मुंबई में एक 49 साल की महिला फूड डिलीवरी ऐप से कुछ मंगाना चाहती थी। उसने ऑर्डर प्लेस करने के लिए 1000 रुपये का पेमेंट कई बार किया। बार-बार महिला की पेमेंट फेल हो रहा था। जिससे तंग आकर महिला ने गूगल पर संबंधित दुकान का नंबर खंगाला डाला। 

महिला जालसाजी का शिकार: नंबर मिलने पर महिला ने पेमेंट के लिए कॉल किया। कॉल पिक करने वाले ने उनसे उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी है। इतना ही नहीं शख्स ने महिला से उनके मोबाइल पर आए  OTP नंबर के बारे में भी पूछा। महिला समझ नहीं पाई और उसने OTP शेयर कर दिया। OTP साझा करते ही महिला के बैंक खाते से 2,40,310 रुपये कट गए।

पुलिस ने दिखाई तेजी: इस पूरे केस के बारे में महिला ने पुलिस को जानकारी दी। शुक्र रहा कि महिला ने तत्परता दिखाई और महिला के 2,27,205 रुपये बच गए। ऐसे में यह जान लेना बेहद जरूरी है कि गूगल पर दिकने वाले सभी फोन नंबर ऑथेंटिक नहीं हे। इसका एक ही उपाय है कि कस्टमर केयर नंबर या फिर शॉप की ऑफिशियल वेबसाइट से ही कॉन्टेक्ट डिटेल उपयोग करें।

Google जल्द ही लेकर आ रहा है अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन

अब आप भी आसानी से अपने आधार में बदल सकते है अपना फोटो, जानिए कैसे..?

अब आप भी घर बैठे कमा सकते है पैसे, जानिए कैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -