नेपाली पुलिस ने 6 लोगों को एक करोड़ भारतीय जाली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
नेपाली पुलिस ने 6 लोगों को एक करोड़ भारतीय जाली नोटों के साथ किया गिरफ्तार
Share:

काठमांडू : नेपाल की पुलिस ने काठमांडू से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक करोड़ रुपए के जाली भारतीय नोट बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पाकिस्तानी नागरिक और एक नेपाली महिला समेत 4 नेपाली पुरुष भी शामिल है। नेपाल की खुफिया एजेंसी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

इन जाली नोटों को भारत भेजे जाने की तैयारी थी। इन नोटों को कपड़ों के बैग में छुपाकर लाया गया था। नेपाली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक का नाम मोहम्मद नदीम है और वो कराची का रहने वाला है। जब कि 55 साल की नेपाली महिला का नाम उमा देवी पांडे है।

इसके अलावा बारा सिमरा निवासी महादेव तिमिल्सिना, महोत्तरी माइस्थान निवासी दिलबहादुर थापा, पर्सा भौराटार निवासी परमानन्द यादव और बारा गन्जभवानीपुर निवासी ईश्वर प्रसाद साह को गिरफ्तार किया गया है। नेपाली जांच ब्यूरो ने पूछताछ के आधार पर बताया ति पाकिस्तानी नागरिक कराची से कतर एयरवेज के विमान से दोहा होते हुए जाली नोटों के साथ नेपाल पहुंचा था।

उमा को उससे 50 लाख रुपए के नकली नोट लेकर तिमिल्सिना को देने थे। पुलिस ने बताया कि इनके साथ और नेपाली, पाकिस्तानी व भारतीय नागरिक थे, जो गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -