जल प्रबंधन से नेपाल और बिहार पा सकते हैं बाढ़ से निजात
जल प्रबंधन से नेपाल और बिहार पा सकते हैं बाढ़ से निजात
Share:

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बाढ़ की परेशानी के समाधान के लिए सप्तकोसी नदी पर हाईडैम का निर्माण करने की विनती की है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पनबिजली परियोजना के निर्माण पर चर्चा कर रहे थे। दरअसल वे नेपाल की यात्रा पर थे और इसी दौरान उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भेंट की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. सुशील कोइराला के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की जरूरतों पर भी चर्चा की। इसी के साथ उन्होंने नेपाली प्रधानमंत्री से हाईडैम बनाने की निवेदन भी किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेपाली कांग्रेस के 13 वें सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कहा गया कि बिहार और नेपाल हेतु बाढ़ एक परेशानी है। बाढ़ से दोनों ही देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन इसे प्रयासों से वरदान भी बनाया जा सकता है। यदि हिमालय से निकलने वाली नदियों का जल प्रबंधन किया जाए तो बाढ़ के पानी का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

हाईड्रल पाॅवर प्रोजेक्ट से नेपाल अपनी आवश्यकताओं के बाद भी भारत को विद्युत उपलब्ध करवा सकता है। फिलहाल तो नेपाल भारत से बिजली प्राप्त कर रहा है लेकिन यदि वह इस प्रोजेक्ट पर कार्य करता है। तो उसकी ऊजा। जरूरत को बहुत कम किया जा सकता है। नीतीश ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड से मिले। उन्होंने मधेश आंदोलन और नेपाल के नए संविधान को लेकर चर्चा की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -