संसद के बाहर NDA सांसदों का धरना, कांग्रेस की रैली में नजर आए वाड्रा
संसद के बाहर NDA सांसदों का धरना, कांग्रेस की रैली में नजर आए वाड्रा
Share:

नई दिल्ली : बहुचर्चित अगस्ता वेस्टलैंड डील में भ्रष्टाचार की बात सामने आने के बाद संसद में राजनीति गर्मा गई है। अब दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल और उनके एलायंस ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाओ रैली निकाल रही है तो वहीँ दूसरी और एनडीए ने कांग्रेस के मार्च का विरोध किया है।

इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता कांग्रेस के विरूद्ध एकजुट हो गए हैं। उन्होंने संसद में प्रतिष्ठापित महात्मा गांधी मूर्ति शिल्प के सामने प्रदर्शन किया है। इस मामले में सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। कांग्रेस का यह रवैया ठीक नहीं है। वह संसद को चलने नीं दे रही है। इस मामले में राजनीति तेज हो गई है और दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ संसद के बाहर भी मोर्चा खोलकर बैठ गए हैं।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस भी जंतर मंतर पर लोकतंत्र बचाओ रैली निकाल रही है, जिसमे उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज की आलोचना की। रैली के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी उपस्तिथ होंगे। इस दौरान देखने वाली बात है कि रैली के पोस्टरों में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के फोटो के साथ रोबर्ट वाड्रा के फोटो भी नजर आ रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -