सिद्धू को राज्यसभा भेज सकती है BJP
सिद्धू को राज्यसभा भेज सकती है BJP
Share:

चंडीगढ़ : लोकप्रिय पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के दिन फिर से फिर सकते हैं। रियलिटी शोज़ और चैनलों में क्रिकेट के मैचों को लेकर कमेंट्स करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का जादू फिर से संसद में चल सकता है। जी हां, माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व उन पर फिर से मेहरबान हो सकता है। माना जा रहा है कि पूर्व सांसद को पार्टी फिर से संसद का एंट्री पास दे सकती है। उल्लेखनीय है कि आगामी समय में राज्य सभा में पंजाब कोटे से 5 सीटों पर चुनाव होने हैं।

जिसमें विभिन्न दल अपने - अपने प्रत्याशी मैदान में कर सकती है। ऐसे में भाजपा एक सीट से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी सामने रख सकती है और उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर उम्मीदवार मैदान में लाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है और सिद्धू चयनित होने में सफल होते हैं तो भाजपा - अकाली दल की ताकत राज्यसभा में बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सभा में पंजाब कोटे की 7 में से 5 सीटें 10 अप्रैल को खाली हो जाऐंगी। इसके अलावा दो अन्य सीटें 4 जुलाई को खाली हो जाऐंगी।

अप्रैल माह में उनका कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इसमें अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा और नरेश गुजराल, कांग्रेस के अश्वििनी कुमार और मनोहर सिंह गिल शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी कीे ओर से अविनाश राय खन्ना का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल की ओर से अपने कैंडिडेट्स में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस राज्य सभा में किसी नए कैंडिडेट को अवसर दे सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव हेतु नामांकन भरने की प्रक्रिया 11 मार्च को होगी जबकि मतदान 21 मार्च को होगा। उल्लेखनीय है कि असम, त्रिपुरा और नागालैंड से भी 4 राज्यसभा सीटें खाली हो जाऐंगी। ऐसे में भाजपा इन राज्यों में भी जोर लगाने का प्रयास करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -