पेट रन के लिए कुत्ते को पहना दिया राष्ट्रध्वज
पेट रन के लिए कुत्ते को पहना दिया राष्ट्रध्वज
Share:

सूरत: सूरत में पेट रन का आयोजन किया गया था। यह पेट रन गणतंत्र दिवस के दौरान आयोजित की गई थी। इसमें एक श्वान को राष्ट्रीय ध्वज पहना दिया गया था। इस तरह के मामले में श्वान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। यह शिकायत स्थानीय नागरिक द्वारा की गई। गोहली द्वारा 26 जनवरी को आयोजित किए गए पेट रन में कुत्ते के साथ भागीदारी की गई। श्वान को राष्ट्रध्वज सिलकर पहना दिया गया।

जब एक नागरिक का ध्यान इस ओर गया तो उसने शिकायत करवाई। पेट रन में 150 कुत्तों ने भागीदारी की। रंगीन कपड़े पहने श्वानों की रेस को देखने हेतु बड़े पैमाने पर भीड़ जमा हो गई थी। पेट रन पेट लवर्स आॅफ सूरत ने सूरत नाइट मैराथन आॅर्गनाईजर्स के साथ मिलकर आयोजित की गई। पेट लवर्स समूह के सुधीर शाह द्वारा कहा गया कि डाॅग लवर हेतु उसका पेट उसके परिवार के सदस्य की ही तरह होता है।

उस व्यक्ति ने तिरंगे का अपमान नहीं किया। इवेंट के दौरान जब यह बात उनकी जानकारी में आई तो उस व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया। इस व्यक्ति पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया। चाउ बाजार निवासी अजीज साइकलवाला ने इसे लेकर प्रकरण दर्ज करवाया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -