नासा : अंतरिक्ष में फैले मलबे को हटाने का यही सही समय
नासा : अंतरिक्ष में फैले मलबे को हटाने का यही सही समय
Share:

वॉशिंगटन : 13 नवंबर को पृथ्वी के वायुमंडल में एक रहस्यमयी अंतरिक्ष वस्तु के नजर आने के बाद, नासा के प्रशासक चार्ल्स बोल्डन ने अंतरिक्ष में बढ़ रहे मलबे पर चिंता जताते हुए इसे साफ करने पर जोर दिया है. उनका कहना है कि इस मलबे से पृथ्वी को भविष्य में खतरा हो सकता है. बता दें कि नवंबर की शुरुआत में एक अज्ञात अंतरिक्ष वस्तु की 13 नवंबर को पृथ्वी पर गिरने की भविष्यवाणी की गई थी.

इसके बाद 13 नवंबर को श्रीलंका तट से 100 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में एक अजीब सी वस्तु डब्ड डब्ल्यूटी1190एफ नजर आई थी. हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि यह वस्तु पृथ्वी पर गिरी या नहीं? बोल्डन के अनुसार अंतरिक्ष में अक्रिय अंतरिक्ष यान, परित्यक्त प्रक्षेपण यान चरणों, मिशन से संबंधित मलबे और विखंडन से लेकर सभी प्रकार की वस्तुओं के मलबे को साफ करने का यह सही समय है.

उनका कहना है कि लेकिन इसके लिए अधिक देशों से आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है. नासा को अंतरिक्ष में लगभग 500,000 टुकड़ों के होने का अनुमान है.

नासा ने अपने बयान में कहा कि वैज्ञानिक 2015 TB145 नामक क्षुद्रग्रह का ऑबजर्वेशन कर रहे हैं और उनका कहना है कि वह आकाशीय वस्तु एक अजीवित धूमकेतु की तरह थी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -