देश के इतिहास में मोदी जी इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होने वाले हैं: सुरजेवाला
देश के इतिहास में मोदी जी इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होने वाले हैं: सुरजेवाला
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सभी नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए अड़े हुए हैं। इस बीच किसाना आंदोलन को लेकर सियासत भी तेज होती नजर आ रही है। लगातार विपक्ष के नेताओं को सरकार के खिलाफ तंज कसते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है और PM मोदी सरकार पर प्रहार किया है। जी दरअसल हाल ही में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसानों की मौत का आंकड़ा बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस ट्वीट में वह लिखते हैं- 'मोदी जी, देश के इतिहास में आप इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होने वाले हैं। दम तोड़ते संघर्षरत किसान भाईयों व उनके परिजनों के दर्द को यूँ नज़र अंदाज करना आपकी फासीवादी मानसिकता दिखाता है। अब तक 210 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ये राजहठ छोड़कर राजधर्म का पालन करिए।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि, कृषि कानून के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसे दो महीने से भी ज्‍यादा समय हो चुका है।

ऐसे में आज राज्यसभा में PM मोदी ने किसानों को आंदोलन खत्म करने के लिए कहा है। उन्होंने राज्यसभा में कहा, 'सदन में सिर्फ आंदोलन की बात हुई है, सुधारों को लेकर चर्चा नहीं की गई। जब लाल बहादुर शास्त्री जी को जब कृषि सुधारों को करना पड़ा, तब भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे। तब लेफ्ट वाले कांग्रेस को अमेरिका का एजेंट बताते थे, आज मुझे ही वो गाली दे रहे हैं। कोई भी कानून आया हो, कुछ वक्त के बाद सुधार होते ही हैं।' इसके अलावा भी PM मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर बातें की, हालाँकि इस पर अब तक किसानों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा- 'ममता की 'निर्ममता' से मुक्त होगा बंगाल'

ट्विटर से बोला केंद्र- 'ब्लॉक करें खालिस्तान-पाक लिंक वाले 1178 अकाउंट'

राज्यसभा में बोले PM मोदी- 'आपने सारा गुस्सा मेरे ऊपर निकाल दिया, मोदी है तो मौका लीजिए'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -