भारतीयों की शक्ति, मिशन की शक्ति से भी है ज़्यादा
भारतीयों की शक्ति, मिशन की शक्ति से भी है ज़्यादा
Share:

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले भारतीयों को लेकर कहा जाता था कि बड़े पैमाने पर भारतीय विदेशों में बसते हैं ऐसे में ब्रेन ड्रेन होता है। मगर अब इसी ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है।

उनका कहना था कि भारत विश्व को काफी कुछ दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के 150 देशों में प्रवासी भारतीयों का निवास है। विश्व भारत में जिज्ञासा दिखा रहा है उसे भारतीयों पर आश्चर्य है। भारत की पहचान इन विश्वों में अप्रवासी है। कई देशों में तो भारतीयों की शक्ति मिशन से भी अधिक है।

उन्होंने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा गांधी बाहर गए थे मगर बाद में देश की आवाज़ सुनकर वे वहां से लौट आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत उन्होंने ही की थी और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

जवान के परिवार की PM मोदी को करना चाहिए मदद

56 इंच का सीना हो गया 100 इंच का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -