मोदी ने मांगी रिपोर्ट, अब मंत्रियों को खुद के काम को ही देना होगा मार्क्स
मोदी ने मांगी रिपोर्ट, अब मंत्रियों को खुद के काम को ही देना होगा मार्क्स
Share:

नई दिल्ली : मोदी सरकार अपने कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल करने वाली है, लेकिन इससे पहले मंत्रियों को होमवर्क दिया गया है। उन्हें खुद को अपने काम के अनुसार, मार्क्स देने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से उनके सालभर के काम का लेखा-जोखा मांगा है।

30 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों से स्वंय का सेल्फ अप्रेजल तैयार करने को कहा गया है। कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बने संशय के बीच कहा जा रहा है कि पंजाब और उतर प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार वहां के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, 30 जून की मीटिंग में कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा की जा सकती है। शुरुआत से ही खबर आती रही है कि पीएम स्वंय अपने मंत्रियों के कामकाज पर नजर बनाए रखते है। उनका ध्यान योजनाओं को समय से लागू करने पर होता है। चुनाव से पहले यह भी कोशिश है कि जमीनी स्तर पर योजनाओं को पूरा किया जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -