PM मोदी ने की बजट की तारीफ, कहा- सबके पास होगा अपना घर
PM मोदी ने की बजट की तारीफ, कहा- सबके पास होगा अपना घर
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2016-2017 को लेकर महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया। टेलीविजन पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपना संदेश प्रसारित किया। जिसमें उन्होंने आम बजट और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव के विकास में बिजली और सड़क इस महत्व को सभी जानते हैं। इस बजट के माध्यम से देश के हर गांव को सड़क से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया जाएगा। बजट में अब तक की सबसे बड़ी धनराशि का आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सामान्य मानव के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि अपने घर का सपना हर गरीब का होता है। उसका सपना कैसे पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए बजट में वे प्रावधान किए गए हैं जिसके कारण हाउसिंग सेक्टर को बल मिलेगा और सामान्य से सामान्य व्यक्ति को घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि 5 लाख आय तक की आय के व्यक्तियों के लिए आयकर में प्रावधान किया गया है। खाना बनाने में धुंआ होने पर यह महिलाओं के लिए 400 सिगरेट के धुंए की ही तरह नुकसान दायक है ऐसे में गरीब परिवारों के लिए घरेलू गैस की उपलब्धता प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा तो पर्यावरण में बदलाव आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान किया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाऐं प्रस्तुत की हैं। हमारा देश सुरक्षित रहे। इस तरह का प्रावधान किया गया है। हमारा देश सक्षम बने देश आधुनिक संसाधनों से लैस हो। रिटायरमेंट के बाद वन रैंक वन पेंशन मिले। सेना आधुनिक हो। अनेक महत्वपूर्ण कार्य हो वह इसमें स्पष्ट किया गया है। इसमें करीब 2 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। भारत का युवा आगे बढ़ रहा है। फाॅर्मर्स, एंप्लाॅईज़ और अनएंप्लाॅईज़ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया स्टेंडअप इंडिया की बात कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय अब एंटरप्रेन्योर बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश का युवा वैश्विक चुनौतियों का सामना करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि उच्च शिक्षा में भी प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा और यह बदलाव होगा। मगर प्राथमिक शिक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान में यदि प्रतिस्पर्धा का सामना करना है तो शिक्षा में गुणवत्ता होना जरूरी है। उन्होंने बजट में सामान्य आय वाले वर्ग को टर्न ओव्हर पर टैक्स भरने में इन प्रक्रियाओं से मुक्ति देने की बात भी कही है। अच्छे बजट के लिए उन्होंने वित्तमंत्री अरूण जेटली को बधाई दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -