दुनिया की सबसे ठंडी जगह पर खुदाई के दौरान मिले हजारों साल पुराने जीव

दुनिया की सबसे ठंडी जगह पर खुदाई के दौरान मिले हजारों साल पुराने जीव
Share:

ये विशालकाय धरती बहुत ही रहस्यों से घिरी हुई है. यहाँ पर कई ऐसी चीज़े हैं जिनके बारे में आज तक किसी को नहीं पता है. धरती पर आए दिन यहां वैज्ञानिकों को कई रहस्यमयी चीजें मिलती हैं और इसके बाद उन चीज़ों को देखकर पूरी दुनिया हैरत में पड़ जाती है. अब कुछ वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही खोज दुनिया की सबसे ठंडी जगह यानी अंटार्कटिका में की है.

कुछ महीने पहले ही वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट के जरिए अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी झील देखी थी जिसके बाद उन्होंने यहां पर खुदाई शुरू कर दी थी. इस खुदाई के दौरान कई हैरान कर देने वाले राज सामने आए हैं. आपको बता दें अंटार्टिका में वैज्ञानिकों ने करीब 3500 फीट नीचे तक खुदाई की थी और इस दौरान उन्हें बर्फ के नीचे हजारों साल पुराने जीवों के शव मिले थे.

वैज्ञानिकों की माने तो ये जीव ऐसे हैं जो हजारों साल पहले खत्म हो चुके हैं और अब तक लोग उन्हें सिर्फ किस्से-कहानियों में ही सुनते आ रहे थे. इतना ही नहीं इस बारे में वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि इन जीवों के नाम क्रसटेशियन और टाडिग्रेड हैं. सूत्रों की माने तो ये जीव एक तरह के पानी में रहने वाले भालू थे. आपको बता दें अंटार्टिका में जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है लेकिन अब यहाँ पर इस तरह के जीवों के अवशेष मिलने के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि यहां पर जीवन मौजूद है.

भारत में सबसे ज्यादा बिकती है सफेद रंग की कार, ये है वजह

यहाँ झिंगुर से बनी ब्रेड खाते हैं लोग, तस्वीरें देखकर आँखे फ़टी रह जाएगी

यहां उगा अब तक का सबसे लम्बा गन्ना, देखने आ रहे हैं लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -