मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी के मौके पर की भगवान राम की आरती
मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी के मौके पर की भगवान राम की आरती
Share:

वाराणसी: एक ओर जहां देशभर में असहिष्णुता और बारत माता की जय कहे जाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो धर्म-जाति से कहीं उपर इंसानियत के रिश्ते को मानते है। रामनवमी के दिन पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल कायम करते हुए कुछ मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती की।

हुकुमगंज इलाके में महिलाओं ने भगवान राम के जन्म के अवसर पर सोहर भी गाया। मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखे हुए आरती को गाकर भगवान राम की वंदना की। वहीं मुस्लिम महिला नाजनीन अंसारी ने इस मौके पर कहा कि धर्म और जात सबके अलग हो सकते हैं, लेकिन प्रभु श्रीराम हमारे पूर्वज हैं और उनकी पूजा करना समाज को यह संदेश देना है कि आने वाला समय रामराज्य ही होगा।

अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम अपने राज्य की भलाई के लिए 14 वर्षो के वनवास के लिए चले गए थे, उसी प्रकार सभी को देश की रक्षा के लिए त्याग करना चाहिए। यह पहला मौका है जब मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी पर भगवान राम की आरती की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -