मौजूदा सरकार की नीतियों से अलग-थलग हुआ पाकिस्तान
मौजूदा सरकार की नीतियों से अलग-थलग हुआ पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के मौजूदा हालातों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग के 6ठे स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पाकिस्तान सरकार की गलत नीतियों क कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परेशानियों का सामना कर रहा है। पूर्व राष्ट्रपति, पाकिस्तान परवेज मुशर्रफ ने कहा कि यह बेहद आश्चर्य की बात है कि सरकार ने 35 अरब डाॅलर का लोन ले लिया है।

यह कर्ज खर्च हो गया मगर फिर भी देश में महत्वपूर्ण कार्य नहीं हुए। लोगों को सरकार के भ्रष्टाचार के कारण काफी कुछ भुगतना पड़ा है। परवेज मुशर्रफ अपनी रीढ़ की हड्डी में परेशानी आने का सामना कर रहे हैं और उसका उपचार करने मे लगे हैं। दरअसल उन पर देशद्रोह का प्रकरण चल रहा है ऐसे में पाकिस्तान जाने पर वह अपने अनुसार नहीं रह पाऐंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत को मिला रूस का समर्थन

नौशेरा सेक्टर में पाक ने फिर की फायरिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -