राष्ट्रपति पद के लिए मुरली मनोहर जोशी लगा रहे अपना दांव
राष्ट्रपति पद के लिए मुरली मनोहर जोशी लगा रहे अपना दांव
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने राष्ट्रपति भवन हेतु अपना रास्ता बनाना प्रारंभ कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के अनुसार पार्टी से राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए मुरली मनोहर जोशी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच नेतृत्व के लिए चर्चा प्रारंभ हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल अब एक वर्ष का और बचा है। राष्ट्रपति पद के लिए अगले वर्ष चुनाव होने हैं। ऐसे में मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत के ही साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट की थी।

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस मसले पर नागपुर में नेताओं और आरएसएस के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हो चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -