ड्युटी पर आए पुलिस जवान की हत्या
ड्युटी पर आए पुलिस जवान की हत्या
Share:

पटना: बिहार राज्य में सरकार ने भले ही शराबबंदी लागू कर दी हो लेकिन बावजूद इसके सरकार अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। यहां पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि मुंगेर में बदमाशों ने एक पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बरियापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 की है। दरअसल मृतक सौरभ बिहार पुलिस का जवान था। जवान को घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उक्त पुलिस जवान की कनपटी में गोली मारी गई थी। मृतक औरंगाबाद जिले में सिपाही के पद पर नियुक्त था। उसकी ड्युटी सुलतानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर के पास श्रावणी मेले में लगी थी। सौरभ मूलरूप से उत्तरप्रदेश में रहता है। वर्ष 2015 में ही उसने औरंगाबाद पुलिस लाईन में सेवा दी थी। अब सौरभ की हत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -