ठगी का शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर, लगा लाखों का चूना
ठगी का शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर, लगा लाखों का चूना
Share:

भारतीय टीम के पूर्व बल्‍लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह ठगी का शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के तहत कुछ साइबर ठगों ने इस बल्‍लेबाज को साइबर ठगी का शिकार बनाकर उनके बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये से भी अधिक रकम निकाल ली। वहीं ऐसा होने के बाद कांबली ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में ठगी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में स्‍थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है विनोद कांबली ने पुलिस को जानकारी दी कि एक शख्‍स ने उन्‍हें बैंक अधिकारी बनकर संपर्क किया था। जिसके बाद उन्‍हें एक लिंक भेजा गया। इसके अलावा यह भी बताया गया कि उनके खाते का केवायसी अपडेट (KYC Update) करने की जरूरत है। आप सभी को बता दें कि KYC इसलिए अपडेट किया जाता है ताकि खाता धारक की ताजा जानकारी बैंक के पास उपलब्‍ध हो। जब शख्‍स खुद को बैंक अधिकारी बता रहा था तो कांबली (Vinod Kambli) को ज्‍यादा शक नहीं हुआ।

उन्होंने बताया ठग द्वारा भेजे गए लिंक पर क्‍लिक करते ही उनके बैंक खाते से 1,13,998 रुपये निकल गए। उसके बाद विनोद कांबली ने तुरंत एक्शन में आते हुए इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि देश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई लोगों को उनके खाते से KYC अपडेट कराने के नाम पर रुपये निकाल लिए जाते हैं। पहले-पहले ठग एटीएम के अंदर लोगों की मदद के नाम पर उनका कार्ड बदलकर या कार्ड क्‍लोन कर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे लेकिन अब सब डिजिटल होने लगा है।

रेल पटरी के पास अचानक हुआ बम विस्फोट, कचरा बीनने आए शख्स के उड़े परखच्चे

कैटरीना-विक्की की शादी में हुई आतिशबाजी से भड़के लेखक सान्याल

अलविदा देश के ‘हीरो’, CDS को दी जाएगी 17 तोपों और 800 जवानों की सलामी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -