राधे के सीन पर मुंबई पुलिस ने बनाया मीम, फेस मास्क को बताया जरुरी
राधे के सीन पर मुंबई पुलिस ने बनाया मीम, फेस मास्क को बताया जरुरी
Share:

मुंबई: मुंबई भारत में कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस समय मुंबई में कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत ज्यादा है। यह सब देखते हुए सभी को घर में रहना चाहिए ऐसा कहा जा रहा है। लोगों को यह कहा गया है कि अगर जरूरी है तभी घर से बाहर जाना। वहीं अगर बाहर जाना तो फेस मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना। अब इन सभी के बीच मुंबई पुलिस ने एक बार फिर ट्वीट कर सभी को यह बात याद दिलाई है। मुंबई पुलिस की सबसे खास बात ये है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को जिस तरह से मैसेज देते हैं वो काफी पसंद किया जाता है। कई बार वह फिल्मों के डायलॉग्स या सीन के जरिए अपना मैसेज देते हैं।

अब इस बार भी पुलिस ने ऐसा ही किया है। इस बार मुंबई पुलिस ने सलमान खान की फिल्म राधे के ट्रेलर का एक सीन शेयर कर कोविड को लेकर फैंस को जागरुक किया है। अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस ने बताया कि जब आप बिना मास्क रहेंगे तो क्या होगा। जी दरअसल ट्रेलर का एक सीन है जहां रणदीप हुड्डा कहते हैं आई लव इट। आप देख सकते है मुंबई पुलिस ने रणदीप की फोटो पर कोविड वायरस की फोटो लगाई है और आगे लिखा है, आई लव इट। इसका मतलब है कि कोई अगर बिना मास्क बाहर जाएगा तो कोविड का शिकार हो जाएगा। अब मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देने में लगे हुए है। वैसे अगर हम बात करें राधे की तो फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में हैं।

यह फिल्म प्रभु देवा द्वारा निर्देशित है और 13 मई को रिलीज होगी। इसे आप थिएटर के अलावा जी5 पर जी की ‘पे पर व्यू’ सर्विस ZEEPlex के साथ, जो भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से संबंधित है और सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर यानि डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर देख सकते हैं।

MP: इन लोगों को 3 महीने तक मिलेगा मुफ्त राशन, खाते में आएँगे 1-1 हज़ार रुपए

क्या है आज का पंचांग, यहां जानिए राहुकाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय ने तेलंगाना के सीएम को लेकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -