BJP पर भड़के मुकेश सहनी, बोले- 'भाजपा ने मेरे साथ गलत किया, अब जनता मेरा न्याय करेगी'
BJP पर भड़के मुकेश सहनी, बोले- 'भाजपा ने मेरे साथ गलत किया, अब जनता मेरा न्याय करेगी'
Share:

पटना: बिहार की सियासत में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी की कैबिनेट से बर्खास्तगी ने बड़ा राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कल तक केवल सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देने वाले मुकेश सहनी ने अब आक्रमक रुख अपना लिया है तथा भारतीय जनता पार्टी पर अन्याय करने का इल्जाम लगा दिया है।

वही प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि मैं आज फिर से संघर्ष करने के मार्ग पर निकला हूं। नीतीश कुमार का आभार कि उनके कैबिनेट में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। एक अति पिछड़ा के बेटे के साथ लोगों ने गलत किया है। अपनी आगे की योजना को लेकर भी मुकेश सहनी ने विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने कहा हैं कि मैं जनता के बीच में जाऊंगा तथा मेरे साथ जो अन्याय हुआ है उन्हें बताऊंगा। अब जनता मेरा न्याय करेगी। अगले महीने से पूरे बिहार का दौरा करूंगा तथा अपना पक्ष रखूंगा। भारतीय जनता पार्टी ने मेरे साथ गलत किया। जब मैं साथ था तो मुझे राम को पार लगाने वाला केवट बना दिया तथा अब मैं उनके लिए रावण हो गया हूं। वैसे कैबिनेट से बर्खास्तगी से पहले भी मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला था। तब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मेरे सहयोग से भारतीय जनता पार्टी बिहार में अब सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मेरे कारण भारतीय जनता पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में 74 सीट मिले थे तथा अब मेरे तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं जिससे उनकी संख्या 77 हो गई है।

पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में, मंत्री प्रताप सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

'घर से वोट डालने न निकलें भाजपा के वोटर, नहीं तो...', ममता के विधायक की खुली धमकी, पहले भी हो चुकी है हत्याएं

कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, इस नेता को किया पार्टी से बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -