MP के मौसम में बदलाव, जानिए अपने शहर का हाल
MP के मौसम में बदलाव, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में हवाओं के बदले रुख का प्रभाव नजर आने लगा है, दिन में धुप खिली रहती है तो शाम ढलते ही ठंडक का अहसास होने लगता है, मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के अनुसार, इस वक़्त कोई ऐसी मौसम प्रणाली दिखाई नहीं दे रही जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकती है। मध्य प्रदेश में हवा की रफ्तार कम है, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी, पूर्वी एवं उत्तर-दक्षिणी है यानि इसमें परिवर्तन हो रहा है। हवाओं में बदलाव के चलते नमी आ जाती है जिसकी वजह से बीच-बीच में मध्य प्रदेश के आसमान पर कहीं कहीं बादल भी आ जाते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक़्त मध्य प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ मौजूद हैं मगर इनके कमजोर होने से ये मौसम को अधिक प्रभावित नहीं कर पा रहे,  एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में उपस्थित है। उधर हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

बीते 24 घंटो की अगर बात की जाये तो राज्य के सभी संभागों में मौसम शुष्क ही रहा, सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी बहुत विशेष बदलाव नजर नहीं दिया, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2  डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में कोई विशेष अंतर मध्य प्रदेश के मौसम में नजर नहीं आ रहा है।   

'जैसे भारत ने श्रीलंका को हराया, वैसे ही हमारा PDA भाजपा को हराएगा..', अखिलेश यादव पर भी चढ़ा 'वर्ल्ड कप' का खुमार, किया बड़ा दावा

सरकार का बड़ा कदम, सील किया अफगानिस्तान के राजा रहे याकूब खान का महल

मोदी का स्केच लेकर भीड़ में खड़ी थी छोटी बच्ची, देखकर बोले PM- 'बेटी थक जाओगी, इस पर अपना पता लिखो और...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -