सांसद मेघवाल को 'सांसद महारत्न' अवार्ड
सांसद मेघवाल को 'सांसद महारत्न' अवार्ड
Share:

जयपुर : बीकानेर के सांसद व लोकसभा में सत्ता दल के मुख्य सचेतक अर्जुन राम मेघवाल को लोकसभा में उनकी भूमिका और उपलब्धियों पर 'सांसद महारत्न' अवार्ड एवं पाली के सांसद पी.पी. चौधरी को 'सांसद रत्न' एवं 'नवोदित सांसद रत्न' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। चेन्नई की एक गैर सरकारी संगठन 'प्राइम पॉइंट फाउंडेशन' द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। प्राइम पॉइन्ट फाउण्डेशन द्वारा चेन्नई के आई.आई.टी. सभागार में आयोजित सम्मान समारोह और 'राजनीति, लोकतंत्र और शासन' सेमिनार में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं नेशनल लॉ कमीशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.आर. लक्ष्मणन ने मेघवाल और चौधरी को यह पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कृत सांसदों का चयन उच्चस्तरीय समिति द्वारा किया गया। ज्ञात रहे कि प्राइम टाइम फाउंडेशन वर्ष 2009 से लगातार सांसदों को पुरस्कृत कर रही है। सांसद अर्जुन राम मेघवाल को सांसद महारत्न अवार्ड 15वीं और 16वीं लोकसभा में उनकी सक्रिय भूमिका एवं सांसद के रूप में उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया। इसी प्रकार पाली से पहली बार सांसद सांसद बने पी.पी. चौधरी को 16वीं लोकसभा के एक साल के कार्यकाल के दौरान संसद में उनकी भूमिका, शत-प्रतिशत उपस्थिति, सर्वाधिक 176 चर्चाओं में भाग लेने, सबसे ज्यादा 202 प्रश्न पूछने, 7 निजी विधेयक पेश करने व संसदीय कार्यवाही और बहसों में हिस्सा लेने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 'सांसद रत्न' एवं 'नवोदित सांसद रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -