MP के कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई सांप की जान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

MP के कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई सांप की जान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश से सोशल मीडिया पर 1 पुलिसकर्मी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी को साँप को अपने हाथ में उठाकर कान से सटाते तथा मुँह पकड़कर साँस देते देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी का दावा है कि साँप कीटनाशक वाले पानी से बेहोश हो गया था। उसने CPR देकर उसकी जान बचा दी। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान अतुल शर्मा के रूप में बताई जा रही है। वह नर्मदापुरम के हरचंद सेमरी चौकी में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात हैं। कहा जाता है कि उन्हें तवा कॉलोनी में एक साँप के मिलने की खबर प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुँचकर पाया कि साँप बेसुध था। वह चलने फिरने में भी अक्षम था। अतुल शर्मा ने कहा कि साँप के शरीर में गन्दा पानी चला गया था, जिसमें कीटनाशक मिला हुआ था।

अतुल शर्मा लम्बे वक़्त से वन्यजीवन संरक्षक का काम कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वे 2008 से लेकर अब तक 500 से अधिक साँपों का जीवन बचा चुके हैं। मगर यह पहला अवसर था जब उन्होंने साँप को सीपीआर दी है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि CPR देने के कुछ वक़्त पश्चात् साँप हरकत करने लगता है। साँप के सही होने के बाद मौके पर उपस्थि व्यक्तियों ने ‘राधे-राधे’ का उद्घोष भी किया। बताया गया कि लोगों ने साँप को निकालने के लिए घर में कीटनाशक मिला हुआ पानी भर दिया था जो कि साँप ने पी लिया। अतुल शर्मा ने साँप के पेट से पानी भी निकाला तथा उसे साफ़ पानी दिया। साँप के सही हालत में आने के पश्चात् उन्होंने उसे जंगल में छोड़ दिया।

हालाँकि, पशु चिकित्सकों ने बताया कि साँप को इस तरीके से CPR देना संभव नहीं है। साँप ने वातावरण के मुताबिक, अपने आप को ढाल लिया होगा, इसलिए वह वापस सही हालत में आ गया होगा। अतुल शर्मा ने मीडिया को बताया है कि जिस साँप को उन्होंने CPR दी है, वह धामन प्रजाति का था तथा इसमें जहर नहीं होता। इसे रैट स्नेक भी कहा जाता है। अतुल साँप की प्रजाति पहचान गए थे इसलिए उन्होंने उसे बिना डरे सीपीआर दिया। अतुल शर्मा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें साँप पकड़ने में दक्षता हासिल है, वह यह काम 12वीं कक्षा से करते आ रहे हैं। पुलिस में भर्ती होने के पश्चात् भी वह रेस्क्यू करते हैं।

रिलायंस जियो ने लॉन्च की ‘Jio Space Fiber', जानिए क्या है ये?

'पत्नी जीवित है तो बिना परमिशन दूसरी शादी नहीं कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी', इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली की हवा क्यों हो रही जहरीली ? अब AAP सरकार को नहीं पता, सालों से पंजाब में 'पराली जलाने' को दे रहे थे दोष !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -