राज्य के कई क्षेत्रों में मिले लैंडमाईंस, बड़ी वारदात की थी तैयारी
राज्य के कई क्षेत्रों में मिले लैंडमाईंस, बड़ी वारदात की थी तैयारी
Share:

पलामू : राज्य के पलामू प्रमंडल में सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान करीब 95 लैंड माईंस मिलने से खलबली मच गई। इस दौरान पलामू के पांकी क्षेत्र में लैंडमाईंस मिलने के कारण यह सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बीरबीर से लगभग 250 बम हासिल किए। ये बम सड़क को खोदकर निकाले गए। मामले में यह बात सामने आई है कि शनिवार को भी पाकी शहर में लगभग 60 लैंडमाईन प्राप्त हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार हेरहंज में लैंडमाईंस पलामू-पांकी पथ स्थित इचाक गांव से हेसातू की ओर जाने वाली सड़क पर पाए गए थे। यही नहीं हेरहंज पांकी पथ थाना मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर में माईंस को जोड़ दिया गया। दूसरी ओर पांकी में लगभग 250 लैंड माईंस जब्त की गई।

दो दिनों के भीतर केवल पलामू में 300 से अधिक लैंड माईंस बरामद किए गए। लैंड माईंस के मिलने के बाद स्थिति बेहद गंभीर हो गई। चतरा के एसपी अनूप बिरथरे द्वारा कहा गया है कि जब तक क्षेत्र सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक आॅपरेशन जारी रखा जाएगा। सर्च अभियान के तहत कहा गया है कि बीरबीर से लगभग 250 लैंड माईन जब्त की गई हैं। बम डिस्पोजल स्क्वाॅड द्वारा एहतियातन मेटल डिटेक्टर से जांच की गई है और आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मामले में यह बात सामने आई हे कि ताल क्षेत्र में करीब 300 लैंड माईंस बरामद हुई है। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात के प्रयास में थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -