दस माह चला चंद्रयान-1, चंद्रमा के मिले 70000 चित्र
दस माह चला चंद्रयान-1, चंद्रमा के मिले 70000 चित्र
Share:

पणजी : इसरो ने अपने मिशन चंद्रयान - 1 के समाप्त होने की घोषणा की। इस दौरान इसरो की ओर से कहा गया कि इस मसले पर इतनी जानकारी एकत्रित हो गई है कि इस मिशन को सफल कहा जा सकता है। इसरो को इस मिशन में 70000 चित्र मिले हैं। जिनसे चंद्रमा की अलग - अलग परिस्थितियों का पता लगाया जा सकता है। भारत द्वारा चंद्रयान - 1 को रेडार से ट्रैक करने लिए रूस और अमेरिका से चर्चा प्रारंभ कर दी है। जिसमें यह कहा गया है कि इस यान का संपर्क इसरो से टूट गया था। दरअसल इसके कंप्युटर में खराबी आ गई थी। 

इसरो द्वारा अपने महत्वपूर्ण चंद्रयान - 1 मिशन को समाप्त घोषित कर दिया है। इस मसले के ही साथ इसरो द्वारा कहा गया है कि चंद्रयान - 2 में देरी नहीं होगी। इस मिशन को लेकर इसरो प्रमुख जी माधवन नायर ने कहा कि मिशन और चलता तो और जानकारियां मिलती लेकिन अब तक इतना डेटा मिला है जिससे इसे सफल माना जा सकता है। इस यान ने दस माह पहले प्रक्षेपित किया था। हालांकि यह मिशन 2 वर्ष तक चलना था मगर एक वर्ष में ही यह समाप्त हो गया। इस दौरान यह भी कहा गया है कि चंद्रमा के लिए लाॅन्च क्राफ्ट की अवधि अधिक नहीं रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -