बन्दर ने छत पर चढ़कर लहराया तिरंगा, वीडियो देख खुश हुए लोग
बन्दर ने छत पर चढ़कर लहराया तिरंगा, वीडियो देख खुश हुए लोग
Share:

बंदर कई लोगों का पसंदीदा जानवर है। यह जानवर कई लोगों को पसंद है और कई लोग इसके साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वैसे बंदर को अपनी उछल-कूद के लिए जाना जाता है। जी दरअसल कई बार बन्दर की अजीबोगरीब हरकत देख यूजर्स को मजा आ जाता है और वह इसकी वीडियो को बार-बार देखते हैं। इसी के चलते बंदर के वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। अब इन दिनों भी एक वीडियो छाया हुआ है। यह बंदर का बड़ा ही बेहतरीन वीडियो है जो इस समय सुर्ख़ियों में बना हुआ है। वैसे इसे देखकर आप भी कहते नजर आएँगे कि बंदर भले ही जानवर है लेकिन उसे सब पता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GiDDa CoMpAnY (@giedde)

इस वीडियो को स्कूल में शूट किया गया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में छत पर चढ़े दो बंदर एक झंडा फहराने की कोशिश में लगे हुए है। आप देख सकते हैं जब एक बार में झंडा नहीं खुलता है तो बंदर खुद थोड़ा ऊपर चढ़ता है और उसे उसे फहरा देता है। उसके बाद पुष्पवर्षा होने लगती है। इस वीडियो को इस समय लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे देखो वह इस वीडियो में दिख रहे बंदरों की तारीफें कर रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

अब इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बंदर को जानवर होने के बावजूद झंडे को सही तरीके से फहराना आता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इंसानों को सीखने की जरूरत है इससे…!' इसके अलावा कई और भी यूजर्स हैं जिन्होंने ऐसे ही मजेदार कमेंट्स किए। आपको हम यह भी बता दें कि इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर Gidda नाम के पेज पर शेयर किया है और अब तक इसे हज़ारों लाइक्स मिल चुके हैं।

तालिबान ने किया काबुल से निकलने का इंतजार कर रहे लोगों का अपहरण, भारतीय भी शामिल!

प्रशंसित मलयालम और तमिल अभिनेत्री चित्रा ने दुनिया को कहा अलविदा

महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश से भीगा मुंबई, इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -