मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जानिए कैसा रहा है सियासी करियर !
मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जानिए कैसा रहा है सियासी करियर !
Share:

भोपाल:  उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक मोहन यादव को भाजपा ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित कर दिया है। बता दें कि, डॉ मोहन यादव को मंत्री पद तक पहुंचने के लिए 41 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा था। यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र सियासत की शुरुआत की थी। भाजपा में कई पदों पर रहने के बाद सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला था। 1982 में वे माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश सीएम का नाम निर्धारित करने के लिए पर्यवेक्षकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इसके बाद पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा ने भोपाल स्थिज राज्य हेडक्वार्टर में विधायकों के साथ बैठक की और इसी में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी। बता दें कि, यादव  ने वर्ष 1984 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 मे विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी। इतना ही नहीं वर्ष 1988 में वे ABVP मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर रहे हैं। 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रह चुके हैं।

RSS में सक्रियता के कारण मोहन यादव 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य भी बने। इसके बाद यादव ने संगठन में रहकर अलग-अलग पदों पर कार्य किया। 2004-2010 के बीच वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के प्रमुख (राज्यमंत्री दर्जा) रहें। 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के प्रमुख (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी बने। पहली बार 2013 में वह MLA बने। 2018 में भी पार्टी ने उनपर विश्वास किया और वह चुनाव जीतने में सफल रहे। 2020 में जब भाजपा की सरकार बनी तो मोहन यादव फिर से मंत्री बने और अब उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

संसद छोड़ 'भोपाल' रवाना हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ! मध्य प्रदेश सीएम को लेकर भाजपा पर्यवेक्षकों और विधायकों की बैठक जारी

'आज सरदार पटेल की आत्मा संतुष्ट होगी..', 370 पर 'सुप्रीम' फैसले को लेकर क्या-क्या बोले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ?

'ऐसी मशीन बनाएं, जो तेजी से नोट गईं सके..', झारखंड-ओडिशा में चल रही छापेमारी के बीच IIT स्टूडेंट्स से बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -