मोदी के मुरीद हुए 43  जिलो के किसान, कहा मोदी साहब किसानों के रहनुमा है
मोदी के मुरीद हुए 43 जिलो के किसान, कहा मोदी साहब किसानों के रहनुमा है
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर देश के अन्न दाताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। मोदी ने अपने सहज व्यवहार से किसानों को अपना मुरीद बना लिया। उत्तर प्रदेश के 43 जिलों से आए 150 गन्ना किसान फूले नहीं समा रहे थे। प्रधानमंत्री से किसानों ने अपना दुख सुख बांटा, घंटे भर की मुलाकात में प्रधानमंत्री ने खेती के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र करने से पहले कहा, 'प्रधानमंत्री आवास में पहली बार अन्न दाताओं के चरण पड़े हैं, हम धन्य हुए।' प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करने गए गन्ना किसान सात आरसीआर से बाहर निकले तो खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी, प्रधानमंत्री से क्या बात हुई? पूछने पर वह खुशी छलक उठी। 'मोदी साहब किसानों के रहनुमा है। हमारे बीच खड़े होकर नाश्ता किया और कराया। एक-एक की प्लेट निहारी और मनुहार कर खिलाया।'

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलने गए डेढ़ सौ किसानों की गर्मजोशी देखने लायक थी। किसान नेता विजयपाल तोमर, चौधरी ऊधम सिंह और हरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा कर किसानों की बात रखी। सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को 6000 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया है। यह धनराशि भी सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगी, किसानों के लिए यह अजूबा से कम नहीं है। बालियान ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांव व किसानों को स्वालंबी बनाया जाएगा, ताकि किसान खुशहाल रहे। उसे किसी के सहारे की जरूरत न पड़े।

गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। खेतों की सेहत, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और किसानों के लिए किसान बीमा समेत अन्य कई योजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जानकारी दी, किसानों के दल में उत्तर प्रदेश के 43 जिलों से आए किसान प्रतिनिधियों के अलावा सात प्रमुख सांसद भी थे। इनमें डॉक्टर भोला सिंह, सतीश गौतम, सतपाल सिंह, भारतेंदु सिंह, राजेंद्र अग्रवाल और राजवीर सिंह प्रमुख थे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी व संगठन मंत्री सुनील बंसल भी उपस्थित थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -