भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने की मोदी से बगावत, BJP के खिलाफ दिया ऐसा बयान
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने की मोदी से बगावत, BJP के खिलाफ दिया ऐसा बयान
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर भाजपा के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ बयान देकर नए विवाद को हवा दे दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार इंदिरा गांधी की सरकार के जैसे हश्र की ओर बढ़ रही है. सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में संवादहीनता शिखर पर है और ठीक उसी तरह के हालात की तरफ सरकार अग्रसर हो रही है जिसमें इमरजेंसी के बाद के चुनाव में इंदिरा सरकार पहुंची थी.

आपको बता दे की यशवंत सिन्हा पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जिन्हें बीजेपी में मोदी-शाह गुट के काबिज हो जाने के बाद किनारे कर दिया गया. मालूम हो की हमेशा से यशवंत सिन्हा शाह-मोदी गुट पर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं. मोदी सरकार के खिलाफ यह बयान सिन्हा ने गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया. इस कार्यक्रम में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी मौजूद थे . सिन्हा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत, संवाद है और इस सरकार में उसी के लिए कोई मौका नहीं है.

सरकार की यह स्थिति सोचने लायक है. इतना ही नही सिन्हा ने भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि अगले चुनाव तक इंतजार कीजिए. लोग सबक जरूर सिखाएंगे. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा मोदी सरकार में शामिल नहीं किए जाने को लेकर नाराज थे और उसके बाद से वे लगातार मोदी सरकार पर हमला करते आए हैं. हालांकि, उनके बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में वित्त राज्यमंत्री हैं.

यशवंत सिन्हा ने बीजेपी को ही निशाना नही बनाया बल्कि मुख्य विपक्ष कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया. संसद नहीं चलने देने के लिए एक कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना यशवंत सिन्हा ने कहा कि जिसने स्थायी समिति की बैठक में जीएसटी बिल को लेकर कभी आपत्ति नहीं जताई वह बाद में संसद में उसी विधेयक पर आपत्ति जताता दिखा.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -