मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने की खुदखुशी, आखिरी बार इस IPL क्रिकेटर से की थी बात
मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह ने की खुदखुशी, आखिरी बार इस IPL क्रिकेटर से की थी बात
Share:

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए हैं। सूरत की एक मशहूर मॉडल तान‍िया सिंह (Model Taniya singh) की खुदखुशी के पश्चात् उनको स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। तहकीकात में सामने आया कि 23 वर्षीय अभ‍िषेक को ही मॉडल तान‍िया ने अंतिम कॉल की थी। ऐसे में कई एंगल के तहत पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

वही 28 वर्षीय तान‍िया फैशन डिजाइनिंग एवं मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वो एक डिस्क जॉकी, मेकअप आर्टिस्ट एवं मॉडल हैं। तान‍िया की खुदखुशी करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी तहकीकात आरम्भ की। इसके चलते IPL में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया। तहकीकात में इस बात का खुलासा हुआ कि अभ‍िषेक तान‍िया सिंह के संपर्क में थे। तहकीकात में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया एवं अभिषेक बीते कुछ वक़्त से संपर्क में नहीं थे, किन्तु पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को इसल‍िए बुलाया, क्योंकि वो उनके दोस्त थे। 

मॉडल तान‍िया कल (20 फरवरी) देर रात घर लौटी तथा उसके बाद उसने अपनी जान ले ली। मॉडल को  उसे मृत देखकर उसका परिवार बदहवास हो गया। इस मामले में पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। इसके अतिरिक्त यह बात भी सामने आ रही है कि अंतिम कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी। इसलिए पुलिस फिलहाल इस एंगल से तहकीकात कर रही है कि प्रेम प्रसंग तो खुदखुशी का कारण नहीं है। बता दे कि 28 वर्षीय मॉडल तान‍िया ने कल खुदखुशी कर ली। वह बीते डेढ़-दो वर्षों से फैशन डिजाइनिंग एवं मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी।  मॉडल तान‍िया की खुदखुशी करने के बाद ही पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का हुआ निधन

नहीं रहे दिग्गज वकील और पूर्व ASG Fali S Nariman, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मोदी सरकार दे रही है लोन, जानिए कैसे फायदा उठा सकते है आप?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -