मोबाइल फ़ोन को बताया आजम ने रेप की वारदातों के लिए जिम्मेदार
मोबाइल फ़ोन को बताया आजम ने रेप की वारदातों के लिए जिम्मेदार
Share:

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिर से एक विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने मोबाईल फोन को रेप की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि रेप की घटनाऐं मोबाईल का उपयोग बढ़ने के कारण हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि ढाई साल की बच्ची का ही रेप हो रहा है। आखिर इसका कारण क्या है। मोबाईल फोन ही इसकी वजह है। मिली जानकारी के अनुसार छोटे - छोटे बच्चे भी ऐसी चीजों को डाउनलोड करते हैं जो वाजिब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अश्लील फिल्में डाउनलोड हो रही हैं।

जिसमें दो - ढाई साल के बच्चों के साथ रेप किया जाता है। आजम खान ने कहा कि आखिर इसके लिए क्या उपाय किए जाऐं। आजम खान ने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को घेरते हुए कहा कि वे इस तरह की बयानबाजी से हैरान नहीं हैं भाजपा की संस्कृति में यह बात शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके बयान में कुछ गलत नहीं है। प्रधानमंत्री ने पिल्ला शब्द उपयोग में लाया और अब यह कुत्ता बन गया है। आरएसएस की संस्कृति देश को प्रभावित कर रही है। उल्लेखनीय है कि आजम खान ने विदेश राज्यमंत्री के उस बयान पर टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि कुत्ते को पत्थर मार दिया जाए तो सरकार जिम्मेदार नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -