प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति के बीच 'मोबाइल' बना दुश्मन, दोनों ने जहर खाकर दे दी जान, नन्हे बच्चे हुए अनाथ
प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति के बीच 'मोबाइल' बना दुश्मन, दोनों ने जहर खाकर दे दी जान, नन्हे बच्चे हुए अनाथ
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम विवाह के बावजूद दस वर्षों के बाद मोबाइल के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। जिसके बाद शुक्रवार की रात एक बर्थडे पार्टी से घर लौटने के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। वहीं, शनिवार सुबह पत्नी की मौत होने के बाद पति ने भी जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा कॉलोनी का है। परिजनों की मानें तो अरविंद रायकवार के बड़े भाई का विवाह डबरा के गांव हरिपुरा में हुआ था। उनकी साली राजेंद्री से अरविंद की मित्रता हो गई थी। दोनों की बहुत समय तक दोस्ती रही। वह प्रेम विवाह करना चाहते थे। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने साल 2012 में दोनों का विवाह करा दिया। इसके बाद दोनों बेहद खुश थे। इस बीच उनके एक बेटा और एक बेटी हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों बड़ागांव स्थित अपने मामा के बेटे की बर्थ-डे पार्टी से बच्चों के साथ घर वापस आए थे। पार्टी से लौटने के बाद दोनों में वापस फोन को लेकर विवाद होने लगा। जिसके बाद राजेंद्री ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। अरविंद उसे मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शव लेकर अरविंद घर पहुंचा और सुबह उसने भी वही जहर पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे भी मेडिकल कॉलेज ले गए, मगर कुछ ही देर में उसकी भी जान चली गई। दंपति के एक बेटी (नौ वर्ष) और एक बेटा (सात वर्ष) हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, बड़ागांव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर राजेंद्री की कुछ समय पहले एक युवक से मित्रता हो गई थी। वह दिल्ली का रहने वाला है। इसका विरोध अरविंद कर रहा था। हालांकि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से छानबीन में जुट गई है। बहरहाल, मोबाइल को लेकर एक महीने से चल रहे झगड़ा मुख्य कारण बताया जा रहा है।

मिशन 2024 में जुटी भाजपा, आज हैदराबाद में बड़ी बैठक, नड्डा करेंगे नेतृत्व

'ईसाई धर्म को भारत से ख़त्म नहीं कर सकते...', मणिपुर,में जारी हिंसा पर आर्कबिशप बेसिलियोस क्लेमिस का बड़ा बयान

तीन दिन बाद आज फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, मौसम का खतरा अब भी बरक़रार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -