लखनऊ : उत्तरप्रदेश में अपराधों के बढ़ने पर विपक्षियों ने सरकार पर हमला किया है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि वे वीवीआईपी क्षेत्रों को नहीं छोड़ते हैं। चोरों ने सत्ताधारी दल के विधायक के घर सेंध लगा दी। उन्होंने कहा कि न तो नेता सुरक्षित हैं और न ही जनता। अब ये विधायक जाहिद बेग अपनी साइकिल ढूंढवाने में लगे हैं।
उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत इस तरह से बदहाल हो गई है जिसमें आरोपी सपा का चुनाव चिन्ह ही ले उड़े। चोरों के हौंसले इस तरह से बुलंद हैं कि वे वीवीआईपी क्षेत्रों को नहीं छोड़ते हैं। चोरों द्वारा सत्ताधारी दल के विधायक द्वारा सेंध लगा दी गई। दरअसल यह साइकिल विधायक बेग को बहुत ही पसंद थी। वे इसी साइकिल से विधानसभा पहुंचते थे।
चोरी गई साइकिल से अब विधायक महोदय राजनीति गर्माने में लगे हैं। उनके द्वारा चोरों को वोट बैंक से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि चोरों का वोट बैंक है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस चोरी होने पर जमकर बवाल मचा था।