विधायक के वाहन चालक ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर
विधायक के वाहन चालक ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले में पाथरी सीट से विधायक मोहन फड के वाहन चालक ने नशे की हालत में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक की एसयूवी फाॅरच्यूनर एमएच 22 - 9009 के वाहन चालक ने नशे की स्थिति में पुलिस की व्हिस्टा कार को टक्कर मार दी गई।

कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दरअसल यह घटना बीड जिले के नित्रुड गांव के समीप हुई। दरअसल ग्रामीणों ने विधायक मोहन फंड के एसयूवी के वाहन चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इस मामले में जब पुलिस को जानकारी मिली तो वाहन चालक को पकड़ लिया गया। पुलिस की व्हिस्टा कार में पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ सवार था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -