'मिजोरम वो पहला पूर्वोत्तर राज्य होगा, जहां 2014 के बाद कांग्रेस जीतेगी..', शशि थरूर का दावा
'मिजोरम वो पहला पूर्वोत्तर राज्य होगा, जहां 2014 के बाद कांग्रेस जीतेगी..', शशि थरूर का दावा
Share:

आइजोल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने आज शनिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मिजोरम में अगली सरकार बनाएगी। आइजोल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा जहां 2014 के बाद भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटेगी।

बता दें कि, 2018 के विधानसभा चुनावों में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के हाथों सत्ता गंवाने से पहले मिजोरम पूर्वोत्तर में आखिरी कांग्रेस शासित राज्य था। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस भारत की विविधता और ताकत का जश्न मनाती है, कमजोरियों का नहीं। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस एक राष्ट्र, एक भाषा, एक कोड और एक संस्कृति का विरोध करेगी। हम एकरूपता के खिलाफ हैं। हमारा मानना है कि हम अपनी विविधता बनाए रखते हुए भी एकजुट रह सकते हैं।'

भाजपा के बारे में बोलते हुए, शशि थरूर ने कहा कि, 'भाजपा 2014 के बाद से अपने वादों को पूरा करने में कुख्यात रूप से विफल रही है - चाहे वह बैंक खातों में 15 लाख रुपये हो या 2 करोड़ नौकरियां।" बाद में, युवा पेशेवरों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी वर्तमान में राज्य के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने दावा किया कि नौकरी की तलाश कर रहे मिजोरम के 23 प्रतिशत से अधिक युवा बेरोजगार हैं।

शशि थरूर ने MNF सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर रोजगार पैदा करने के अपने चुनाव पूर्व वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, एमएनएफ सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केवल 2,200 नौकरियां पैदा की हैं। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि अकेले राज्य पुलिस में 4,100 से अधिक रिक्तियां हैं। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और डाले गए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

केरल में हादसे का शिकार हुआ भारतीय नौसेना का हेलीकाप्टर, एक अफसर का दुखद निधन

'केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं..', बयान देकर घिरे तेजस्वी यादव, अब मानहानि मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

वन विभाग के अफसर को घर बुलाकर पीटा, FIR दर्ज होते ही AAP विधायक चेतर वसावा फरार, पत्नी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -