इसरो के परीक्षण केंद्र के उपर उड़ती हुई नजर आई संदिग्ध वस्तु
इसरो के परीक्षण केंद्र के उपर उड़ती हुई नजर आई संदिग्ध वस्तु
Share:

तिरुनेलवली : Indian Space Research Organisation (इसरो) के क्रोयोजेनिक परीक्षण केंद्र के उपर एक रहस्यमयी उड़ती हुई चीज दिखी है, जिसके बाद से सभी सकते में है कि आखिर ये है क्या। इसरो के महंद्रगिरि केंद्र और आसपास के वन क्षेत्रों के उपर चरवाहों ने एक संदिगध वस्तु देखी है। हांलाकि पुलिस इस बात से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहों ने क्रोयोजेनिक परीक्षण केंद्र के उपर कुछ उड़ती हुई चीज देखी है।

दूसरी ओर इसरो के अधिकारी भी इस बात से इंकार कर रहे है। उनका कहना है कि 55 किमी दूर तक ऐसी कोई भी चीज नही देखी गई। पुलिस ने बताया कि चरवाहों ने उन्हें बताया कि कोई वस्तु सातवें निगरानी टावर के पास उड़ रही थी, जहां लंबे समय से किसी की भी तैनाती नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि इसरो के अलावा पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी भी चरवाहों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने वास्तव में क्या देखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -