मंत्री सत्यपाल सिंह का लड़कियों के पहनावे पर विवादित बयान
मंत्री सत्यपाल सिंह का लड़कियों के पहनावे पर विवादित बयान
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि, यदि कोई व्यक्ति यह कहने लगे कि, वह जींस पहन कर किसी मंदिर का महंत बन जाएगा तो फिर आखिर वह मंदिर का महंत बन जाएगा क्या। क्या इसे लोग पसंद करेंगे। यदि कोई भी लड़की जींस पहनकर विवाह की वेदी, मंडप में जाएगी तो फिर, उससे कितने लड़के विवाह करेंगे। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि, मंडप में जींस पहनकर यदि कोई लड़की जाएगी तो फिर उससे कौन लड़का शादी करेगा।

इस बयान के बाद जमकर विवाद हो गया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सत्यपाल सिंह ने लड़कियों के जींस पहनने को लेकर दिए गए बयान पर इस तरह की बात कही। इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के बयान को आश्चर्य में डालने वाला बयान माना जा रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में सत्यपाल सिंह ने कहा था,यदि तुम्हें कोई गुंडा परेशान करे तो मुझे बता देना, मैं मुंबई का सबसे बड़ा गुंडा रहा हूं। दादाओं का दादा रहा हूं,देखने में सीधा सादा इंसान हूं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि,मैं गुंडों के लिए गुंडा हूं और सज्जनों के लिए सज्जन हूॅं।

‘चुनावी बहस में पाक को घसीटना बंद करे भारत’- पाक विदेश मंत्रालय

पीएम करेंगे सी-प्लेन की यात्रा, आज थमेगा चुनाव प्रचार

सांप्रदायिकता को भुनाने में लगी भाजपा

राहुल 13वें सवाल में बता रहे है, कौन है बीजेपी के ''मौन साहब''

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -