इंदौर में सजा मिलेट्स मेला, इस जैविक मेले में है बहुत कुछ खास
इंदौर में सजा मिलेट्स मेला, इस जैविक मेले में है बहुत कुछ खास
Share:

इंदौर। अगर आप भी है जैविक उत्पादों के शौकीन तो आपके लिए है एक खुशखबर। शहर के ग्रामीण हाट बाजार में शुक्रवार 23 फरवरी से तीन दिवसीय जैविक मेला शुरू हुआ। इस मेले में जैविक खेती करने वाले किसान देश के कोने-कोने से आए है। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर आशीष सिंह, पद्मश्री पर्यावरणविद एवं समाज सेविका जनक पलटा, ब्रह्मकुमारी अनिता दीदी ने किया इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला भी उपस्तिथ रहे।

महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रसिद्ध जैविक कृषक एवं भारतीय किसान संघ के प्रांत जैविक प्रमुख आनंद सिंह ठाकुर और मां रेणुका फूड्स के राहुल मालवीय ने बताया की आनंदम ऑर्गेनिक शगुन नेचुरल और मां रेणुका फूड्स तथा आत्मा परियोजना कृषि विभाग इंदौर के संयुक्त प्रयासों से बीते कई वर्षों से यह जैविक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी तीन दिवसीय जैविक प्राकृतिक उत्पादों का महोत्सव ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज इंदौर पर आयोजित किया जा रहा है।

दिनांक 23, 24 एवं 25 फरवरी तक सुबह से रात तक जैविक मेला सभी के लिए खुला रहेगा। महोत्सव में विभिन्न जैविक उत्पादों के विभिन्न स्टाल और जैविक भोजन भी उपलब्ध है। महोत्सव में जैविक कृषि करने के तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 25 फरवरी को संभाग आयुक्त माल सिंह, सांसद शंकर लालवानी राज्य युवा कल्याण विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निशांत खरे प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ नरेंद्र पाटीदार के आथित्य में होगा।

पत्नी के कारण बेरोजगार हुआ पति, कोर्ट ने कहा- 'हर महीने बीवी दे 5 हजार रुपये'

नहीं मिल रहा था युवक को लाइटर तो उठा लिया खौफनाक कदम

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 2 लड़को के बीच हो गया प्यार, शादी के लिए एक बन गया लड़की और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -