झारखंड में मानसिक विक्षिप्त युवती का बलात्कार, तालाब किनारे बेहोश छोड़ फरार हुए दरिंदे
झारखंड में मानसिक विक्षिप्त युवती का बलात्कार, तालाब किनारे बेहोश छोड़ फरार हुए दरिंदे
Share:

रांची: झारखंड के गुमला स्थित एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त 23 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना गुरुवार (4 मई) देर रात की है। रेप के अलावा पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। पुलिस ने उसे उपचार के गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़िता को होश नहीं आया था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुष्कर्म का मामला मानते हुए मामले की जाँच में जुटी हुई है। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया है की, गुरुवार को गांव में विवाह समारोह था। पीड़िता की मां सहित परिवार के अन्य सदस्य शादी में गये हुए थे। 

परिजनों ने बताया है कि इसी दौरान रात लगभग 11 बजे कुछ युवकों ने घर का दरवाजा ठोंकना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा तक बदमाश दरवाजा पीटते रहे। आस-पास के ग्रामीणों ने इसे सुना भी, मगर, डर के मारे कोई घर से बाहर नही निकला। वहीं ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया हैं कि हो सकता है, कुछ देर बाद पीड़ित युवती ने घर का दरवाजा खोल दिया हो। इसके बाद दरवाजा पीटने वाले युवक पीड़िता को उठाकर गांव के तालाब के पास ले गए, और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। 

सुबह ग्रामीणों ने युवती को तालाब के पास बेहोश देखा, तो इसकी जानकारी गुमला पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर गुमला थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्तपाल पहुंचाया। इस बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म का मामला लगता है। पीड़िता फिलहाल बेहोशी की स्थिति में है। सदर अस्तपाल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

5000 में एंट्री, 1500 में आधार कार्ड ! इस तरह भारत में घुसते हैं बांग्लादेशी, फिर करते हैं अपराध !

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के चलते 6 लोगो की मौत, 10 साल पुरानी थी लड़ाई

10 साल की बच्ची को पिता ने ही पीट-पीटकर मार डाला, पड़ोसियों ने बताया हत्या का कारण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -