56 में 41 सीटों पर निविर्रोध चुने गए सदस्य, BJP के 20 और INDIA के 13 उम्मीदवार शामिल
56 में 41 सीटों पर निविर्रोध चुने गए सदस्य, BJP के 20 और INDIA के 13 उम्मीदवार शामिल
Share:

नई दिल्ली: राज्यसभा (Rajya Sabha Election) की 56 सीटों में से 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सर्वाधिक 20 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के हैं। कांग्रेस के 6, तृणमूल कांग्रेस के 4, वाईएसआर कांग्रेस के 3, राजद तथा बीजद के दो-दो एवं राकांपा, शिवसेना, BRS एवं जदयू के एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अतिरिक्त पार्टी के जसवंत सिंह परमार, मयंक नायक एवं गोविंदभाई ढोलकिया विजयी घोषित किए गए। 

वहीं, राजस्थान से कांग्रेस की सोनिया गांधी के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी से चुन्नीलाल गरासिया एवं मदन राठौर निर्विरोध चुने गए। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी की मेधा कुलकर्णी एवं अजित घोपछडे, शिवसेना से मिलिंद देवड़ा, प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) एवं चंद्रकांत हंदोड़े (कांग्रेस) निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार महेंद्र भट्ट, हरियाणा से सुभाष बराला, छत्तीसगढ़ से देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए। पश्चिम बंगाल से TMC की प्रत्याशी सुष्मिता देब, सागरिका घोष, ममता ठाकुर और मोहम्मद नदीमुल हक एवं समिक भट्टाचार्य (बीजेपी) विजयी घोषित किए गए। मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख उमेश नाथ महाराज, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर एवं मध्यप्रदेश भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष माया नारोलिया एवं कांग्रेस के अशोक सिंह निर्विरोध चुने गए। 

ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बीजद के देबाशीष समानत्रे और सुभाशीष खुटिया विजेता घोषित किए गए। आंध्र प्रदेश की सभी तीन सीटें YSR कांग्रेस के जी बाबू राव, वाईवी सुब्बा रेड्डी और एम रघुनाथ रेड्डी विजयी हुए। तेलंगाना में कांग्रेस की रेणुका चौधरी एवं अनिल यादव विजयी घोषित किए गए। वहीं, BRS के वी रविचंद्र भी विजेता घोषित किए गए। घोषित परिणाम में BRS, JDU एवं TDP को नुकसान हुआ है, जबकि YSR कांग्रेस लाभ में रही है। YSR के 3 सांसद रिटायर हुए थे, उसे एक सीट पर संतोष करना पड़ा है। इसी प्रकार JDU को दो सीटें गंवाने के बदले एक और TDP को एक सीट गंवाने के बदले कुछ हासिल नहीं हुआ है। दूसरी तरफ, YSR जिसके एक सदस्य रिटायर हुए थे, उसे दो सीटें मिली हैं।

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -