दिल्ली में बदहाल हुई सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर हैं लाखों कर्मचारी
दिल्ली में बदहाल हुई सफाई व्यवस्था, हड़ताल पर हैं लाखों कर्मचारी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के तीन नगर निगम में आज सफाई कार्य प्रभावित हुआ। इस दौरान न तो काॅलोनियों से कचरा हटाया गया और न ही सड़कों पर झाड़ू लगाई गई। दरअसल आज तीनों नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। दरअसल ये सफाईकामगार अपने वेतन से जुड़ी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन रहा। सफाईकर्मियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से डेंगू के दंश से संभली दिल्ली की मुश्किलें बढ़ने का अंदेशा है। 

दिल्ली में नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की बात जब सामने आई तो काॅलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हो उठे। दूसरी ओर दिल्ली की राज्य सरकार के लिए भी यह स्थिति पसोपेश भरी रही। कहा गया कि दिल्ली के सफाई कर्मचारी अपना वेतन समय पर न मिलने से परेशान थे। उनका कहना है कि किसी को अपने बच्चों की स्कूली फीस न भर पाने का मलाल है तो कोई अपने परिवार में बीमारी होने और उसमें खर्च बढ़ने का हवाला दे रहा है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सफाईकर्मी रमा द्वारा बताया गया है कि वह तो अपने काम के लिए झाडू तक अपने पैसों से खरीद रही है। सफाईकर्मी पहले भी अपने वेतन को लेकर धरना दे चुके हैं। 

कर्मचारियो द्वारा अपनी 17 मांगों को लेकर हड़ताल की गई। जिसमें एरियर की राशि, मेडिकल कैशलेस कार्ड व प्रमोशन का प्रावधान शामिल है। हालांकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने हड़ताल को लेकर सरकार के प्रति उपजे असंतोष को लेकर कहा कि सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -