मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, शुरुआत में ही है कई छुट्टियां
मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, शुरुआत में ही है कई छुट्टियां
Share:

अप्रैल का महीना खत्म होने जा रहा है और मई का महीना आरम्भ होने वाला है। ऐसे में जो खबर हम आपको देने जा रहे हैं वह विभिन्न बैंकों के कस्टमर्स के लिए यह खबर काम की है। जी दरअसल अगर आपका भी मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप उसे अभी निपटा लीजिये क्योंकि मई माह की शुरुआत बैंक छुट्टियों से होने वाली है।

जी दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने मई महीने में होने वाली छुट्टी की पूरी लिस्ट को जारी कर दी है और वही लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में लगतार चार दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आप सभी को बता दें कि बैंक की छुट्टियों की लिस्ट राज्यों के आधार पर तय होती है। जी हाँ और हर राज्य में उसके स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां दी जाती है।

मई में बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट-
1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस / महाराष्‍ट्र द‍िवस/ पूरे देश में बैंक बंद। इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहेगी।
2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती - कई राज्‍यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
8 मई 2022 : रविवार
9 मई 2022 : गुरु रवींद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
15 मई 2022 : रविवार
16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
22 मई 2022 : रविवार
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
29 मई 2022 : रविवार

क्या आपका भी है इन बैंकों में अकाउंट तो पढ़ ले ये जरुरी खबर

SBI की तिजोरी से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के

SBI ग्राहकों को मिला बड़ा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -