कार लवर हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन, अपनी क्यूटनेस के लिए हैं मशहूर
कार लवर हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन, अपनी क्यूटनेस के लिए हैं मशहूर
Share:

मावरा हुसैन का आज जन्मदिन है। मावरा हुसैन ने अपने करियर में कई फिल्मों और शोज में काम किया है। मावरा हुसैन पाकिस्तानी अदाकारा हैं और अपने अभिनय के साथ ही वह खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। अदाकारा ने अपनी हसीन झलकियों से सभी का दिल जीता है और आज वह सुपरहिट हो चुकीं हैं। मावरा हुसैन सलवार सूट पहने अधिक खूबसूरत दिखती हैं और अदाकारा की मुस्कान पर सभी फ़िदा हैं।

कुछ समय पहले ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्हें सीरियल 'किस्सा मेहरबानों का' में बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए नॉमिनेट किया गया है। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि, इस शो से शुरुआत में किसी को भी ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं।

हालांकि, उन्हें आज इस बात पर गर्व है कि उन्होंने यह चुना। मावरा हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी और उसके बाद वह अपने अभिनय से लोगों के दिलों में बस गई। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का नाम पाकिस्तान के अलावा एशिया की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार है। जी दरअसल मावरा की हर तस्वीर पर फैंस प्यार लुटाते हैं और वह अपनी नयी-नयी तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। मावरा हुसैन के पास खुद का बहुत ही लग्जरी घर है। जी हाँ और उनके घर में उन्होंने अपनी आराम की हर चीज को शामिल किया है। मावरा हुसैन लग्जरी कारों की लवर कही जाती हैं। जी हाँ और उनके कार कलेक्शन में 57.14 लाख की मर्सिडीज बेंज ई क्लास (Mercedes-Benz E-Class), 34 लाख की टोयटा फार्च्यूनर (Toyota Fortuner) और होंडा सिविक (Honda Civic) के साथ 17 लाख की Isuzu D max भी शामिल है।

 

नोरा से लेकर जैकलीन तक को अन्वेषी जैन ने छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

आशा पारेख को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

बिग बॉस 16 के लिए चारु असोपा और राजीव ने चला तलाक का दांव! अब खुद एक्ट्रेस ने बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -