मारा गया पेरिस हमले का मास्टरमाइंड अबाउद : वाशिंगटन पोस्ट
मारा गया पेरिस हमले का मास्टरमाइंड अबाउद : वाशिंगटन पोस्ट
Share:

पेरिस वाशिंगटन पोस्‍ट के दो खुफिया अधिकारियों से मालूम हुआ है की पेरिस हमलों का मास्‍टरमाइंड अब्देलहमेद अबाउद को मार गिराया।। इन अधिकारीयो के मुताबिक पेरिस के उपनगरीय इलाके में तक़रीबन 7 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद इमारत में मिले तथ्य के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है। अबाउद की मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका DNA परिक्षण भी किया जा सकता है जिसके बाद खबर के पुख्‍ता होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी यह भी है की पेरिस में पुलिस और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ में संदिग्‍धों में ISIS का 28 साल का सदस्‍य अबाउद भी शामिल था। बता दे की पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहमेद अबाउद को पकड़ने के लिए फ्रांस पुलिस ने बुधवार को सेंट डेनिस इलाके में दबिश दी। करीब 7 घंटे चली संघर्षपूर्ण मुठभेड़ में एक महिला सहित 2 संदिग्ध आतंकी भी ढेर कर दिए गए। शाम को गृह मंत्रालय ने मौका-ऐ-वारदात पर एक और आतंकी का शव मिलने की सुचना दी है।

फ्रांसीसी पुलिस को सेंट डेनिस के एक अपार्टमेंट में आबउद के होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। लेकिन आतंकियों ने उनपर तड़ातड़ गोलिया बरसाना शुरू कर दी। पुलिस ने जानकारी दी की फ्लैट में मौजूद कथित तौर पर अबाउद की 24 साल की बहन हसना ने खुद को धमाके से उड़ा लिया, जबकि दूसरा आतंकी को पुलिस ने मार गिराया पेरिस की अभियोजक फ्रांइनकोइस मोलिंस ने संवाददाताओं को बताया की 7 घंटे तक चले अभियान के दौरान 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस मुठभेड़ के दौरान 5 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। इस बीच, भारत में फ्रांस के राजदूत रिचर ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया की मेरे पास जो सुचना है उससे ये उम्मीद लगती है की उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस मामले में मेरे पास इसकी पुष्टि करने के लिए कोई खास दस्तावेज नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -