ऑल्टो फिर बनी वित्त वर्ष 2016-17 की बेस्ट सेलर कार
ऑल्टो फिर बनी वित्त वर्ष 2016-17 की बेस्ट सेलर कार
Share:

देश दुनिया की जानीमानी मोटरकार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों की खासियत को लेकर हमेशा से चर्चा में रही हैं। मारुति की ऑल्टो कार मारुति का एक बहतरीन ब्रॉन्ड हैं जो सबसे ज्यादा खरीदा जाता हैं। लगातार 13 वर्षो से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल करने वाली ऑल्टो इस बार भी बेस्ट सेलर कार बन गयी है। वित्त वर्ष 2016-17 में मारुति ने ऑल्टो की 2.41 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। सबसे पहले ऑल्टो को सितम्बर 2000 में बाजार में उतारा गया था और तब से इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

क्या कहती है कंपनी-
कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर एस कलसी ने कहा,“ऑल्टो लगातार 13 सालों से अव्वल है। इस मॉडल की ग्राहकों के प्रति लोकप्रियता का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है।” इसके साथ ही टू पेडल टेक्नोलॉजी में ऑल्टो के-टेन (K10) की कीमत सबसे कम है।

कैसा रहा वित्त वर्ष 2016-13-
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कुल मिलाकर 14.43 लाख से भी ज्यादा गाड़ियां बेचीं हैं। इस बिक्री में सबसे ज्यादा ऑल्टो की हिस्सेदारी 17 फीसदी रही है। निर्यात की बात करें तो कंपनी ने श्रीलंका, चिली, फिलिपिंस और उरुग्वे जैसे देशों में 21 हजार ऑल्टो गाड़ियां निर्यात की गई हैं।  

क्या है ऑल्टो की कीमत?
भारतीय बाजार में ऑल्टो की टक्कर रेनो की क्विड और हुंडई की ईओन से है। 800cc इंजन वाली ऑल्टो 800 की कीमत 2.49 लाख रुपए (एक्स शोरुम-दिल्ली) से शुरु होती है, जो कि 3.77 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जाती है। वहीं ऑल्टो K-10 की कीमत 3.29 लाख रुपए से शुरू होकर 4.13 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जाती है। 

वोल्वो ऑटो इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में की बढ़ोत्तरी

हुंडई की नई स्पोर्ट्स EON हुई लॉन्च, जानें खासियत

नई लैंड रोवर डिस्कवरी चार इंजन के साथ जल्द होगी लांच

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -