दुल्हे के मृत शरीर से दुल्हन ने किया विवाह
दुल्हे के मृत शरीर से दुल्हन ने किया विवाह
Share:

थाइलैंड। शादी के सातों वचनों को निभाने का वादा शायद इसे ही कहते है। लेकिन यह तब आसान होता है, जब साथी जीवित हो। उसके मरने के बाद भी वादा निभाना बेहद पीड़ादायी होता है। थाइलैंड में एक लड़की की अपने मंगेतर से सगाई तो हुई लेकिन शायद शादी उनके भाग्य में नही थी। मंगेतर की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई।

चैचोंग्सौ प्रांत की नान थिप्पारत अपने मंगेतर की मौत के बाद सदमे में थी। इसके बावजूद उन्होने अपने मंगेतर फिएट के साथ उसके मरने के बाद भी शादी की। इस दौरान वो पूरी तरह दुल्हन के लिबास में तैयार हुई। थाइलैंड के पारंपरिक रस्मों के अनुसार शादी संपन्न हुई। इसके बाद महिला ने अपने पति को अंतिम विदाई दी।
उसके मंगेतर को भी दुल्हे के कपड़े पहनाए गए। कई लोगों ने इस दुखद विवाह की तस्वीरें भी ली और सोशल साइट्स पर पोस्ट की। वहां मौजूद सभी लोगों की आँखे नम हो गई। हैरानी इस बात की है कि फिएट के शरीर में बीमारी के कोई लक्षण नही थे, इसके बावजूद अचानक उसकी मौत हो गई। हांलाकि थाइलैंड में ऐसी शादियों मान्यता प्राप्त नही है।

नान ने अपने मंगेतर की मृत शरीर से शादी रचाने के बाद कहा कि मैंने ऐसा करके फिएट को आखिरी विदाई दी है। मुझे उम्मीद है कि कभी-ना-कभी हम अनंत काल में एक दूसरे के साथ जरूर होंगे। मैं उसे दिल से प्यार करती थी। वह मुझसे दूर चला गया यह मैं सहन नहीं कर सकती। शादी के दिन वह शानदार दिख रहा था। मैं यह जानती हूं उसे यह सब अच्छा लगा होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -