देरी से आया मानसून, किसानों को लगी है आस
देरी से आया मानसून, किसानों को लगी है आस
Share:

नई दिल्ली : इस बार केरल के तटीय क्षेत्र में मानसून की आमद देरी से रही। ऐसे में देश के विभिन्न भागों में भी मानसून लेट आया। हालात ये रहे कि जून माह ने सभी को निराश कर दिया। जून में मानसून उम्मीद से कम बरसा। केवल प्री - मानसून की बारिश ने ही धरती को गीला किया। ऐसे में मौमस वैज्ञानिकों ने मानसून का आंकलन किया। उनके आंकलन में यह बात सामने आई कि जून माह में मानसून 11 प्रतिशत तक रहा।

दूसरी ओर मानसून अपेक्षित तौर पर देरी से आया। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि जून में मानसून करीब 11 प्रतिशत तक कम हो गया। सबसे प्रमुख कारण यह है कि मानसून 8 दिन लेट आया। मानसून के देरी से पहुंचने के कारण भारत के अन्य क्षेत्रों में फसल की तैयारी करने वाले किसानों को कुछ प्रबंधन करना पड़ा। दरअसल मानसून में दक्षिण भारत में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मध्य भारत में उम्मीद से कम मानसून दर्ज हुआ। डी सिवानंदा को लेकर कहा गया कि जून में मानसून में कमी आने से यह पूरा हो जाएगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई में मानसूनी बारिश तेज हो जाएगी। हालांकि अभी बारिश न के बराबर हुई है आर जुलाई माह में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून सबसे अच्छा दर्ज किया गया। दक्षिण भारत में जून माह में 22 प्रतिशत तक बारिश दर्ज की गई। देश के कई राज्यों में मानसून का इंतजार किया जा रहा है।

पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी कम बारिश हुई है हालांकि उत्तराखंड में बारिश के कारण कई तरह की आपदा आ गई है। इस तरह के क्षेत्रों के लिए कम बारिश की भविष्यवाणी की गई। एक बात सबसे महत्वपूर्ण है कि मध्य भारत में मानसून ने सभी को निराश कर दिया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा और पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों में बारिश होने की संभावना है। गुजरात व महाराष्ट्र में बारिश में अभी कुछ देर होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, मध्य भारत, हरियाणा, पंजाब, पुणे के अधिकांश भागों और राजस्थान में जमकर बारिश होने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -