आज ही के दिन हुई थी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास
आज ही के दिन हुई थी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1924- ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी. पार्टी के नेता रैक्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने.
1924- बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन.
1950- तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु.
1963- हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन.
1972- मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य का स्थापना दिवस.
1976- फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की. इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई.
1996- स्वायत्त फिलिस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित.
1996- इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत.
2008- भारत ने इस्राइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया.
2009- कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत.

भारत का अपना स्पेस स्टेशन ! ISRO चीफ ने बताया इस मिशन को लेकर क्या है प्लान

समुद्री खतरों को रोकने के लिए साथी देशों की नौसेना के साथ काम कर रही इंडियन नेवी - एडमिरल आर हरि कुमार

म्यांमार के 278 और सैनिकों ने मिजोरम में ली शरण, बॉर्डर पर मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -