मेनका गांधी ने की सोनिया गांधी की तारीफ
मेनका गांधी ने की सोनिया गांधी की तारीफ
Share:

लखनऊ : महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष और अपनी जेठानी सोनिया गांधी की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें एक तरीका सीखना चाहिए कि आखिर भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाए। पीलीभीत में केंद्रीयमंत्री मेनका गांधी जिला विजिलेंस कमेटी के कार्यक्रम में भाषण दे रही थीं।

अधिकारी द्वारा की गई शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अधिकारियों को बताया कि आखिर सोनिया गांधी ने किस तरह से अपने नाम के गलत प्रयोग को रोक दिया, जब एक व्यक्ति द्वारा उनके नाम को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रिश्तेदार ने दुकान खोली और लोगों से इस दुकान में सामान खरीदने को कहा, क्योंकि वे सोनिया गांधी के संबंधी थे। सोनिया को पता लगी तो उन्होंने अखबारों में इश्तेहार जारी कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उस शख्स की दुकान पर न जाएं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -