लाइव TV पर शख्स ने की महिला रिपोर्टर से छेड़छाड़, वायरल हुआ VIDEO
लाइव TV पर शख्स ने की महिला रिपोर्टर से छेड़छाड़, वायरल हुआ VIDEO
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को लाइव टेलीविज़न पर महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। तत्पश्चात, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्पेन की है। महिला रिपोर्टर लूटपाट की किसी घटना को लेकर उस समय खबर दे रही थी, तभी पीछे से एक व्यक्ति आया तथा उसे गलत तरीके से छूने लगा। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो स्टेफन सिमानोवित्ज नाम के यूजर ने साझा किया गया है।

वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने उसके कैप्शन में बताया है कि एक दिन पहले पत्रकार ईसा बालाडो मैड्रिड में रिपोर्टिंग कर रही थीं। तभी पीछे से एक व्यक्ति आया तथा उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। तत्पश्चात, पुलिस विभाग ने सिमानोवित्ज के ट्वीट पर रिप्लाई किया। इसमें एक वीडियो अटैच है। जिसमें अपराधी को गिरफ्तार होते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि अपराधी को कैमरे का भी खौफ नहीं रहा। वो आराम से आता है तथा रिपोर्टर को छूने लगता है। तत्पश्चात, वो उससे पूछता है कि किस चैनल के लिए काम करती हो।

कंपनी की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है। इसमें उसने बताया है कि चैनल 'किसी भी तरह के उत्पीड़न या आक्रामकता को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है। हम रिपोर्टर ईसा बालाडो का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं, आज उन्हें जिस असहनीय स्थिति का सामना करना पड़ा है, उसके पश्चात् से उन्हें हमारा पूरा समर्थन है।' इसके साथ ही मंत्री आइरीन मोंटेरो ने भी बालाडो के प्रति अपना समर्थन जताया है। उन्होंने कहा, 'बिना सहमति के छूना यौन हिंसा है।'

जानिए क्यों खास है आज का दिन?

'PoK भारत का अभिन्न अंग..', अब तो UAE ने भी कर दिया ऐलान, क्या करेगा पाकिस्तान ?

नूंह शोभायात्रा पर हमला: हिंसा भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार, FIR कॉपी में देखें कैसे हुआ था हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -