मन को सदैव रखे शांत, शांति बनाये रखने के लिए अपनाये यह उपाय,
मन को सदैव रखे शांत, शांति बनाये रखने के लिए अपनाये यह उपाय,
Share:

हिंदू धर्म शास्त्रो के अनुसार मनुष्य का मन जीवन में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता हैं| इसके अलावा मानव के निर्माण में मन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं| वही गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा हैं कि मनुष्य का मन उसके मोक्ष और बंधन का कारक होता हैं| वही सफलता प्राप्त करने के लिए मन का मजबूत होना बहुत ही जरूरी होता हैं| इसके अलावा धार्मिक शास्त्रों में मन को मजबूत करने के कुछ खास और महत्वपूर्ण उपाय बताएं गए हैं ​​तो आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए। वही ऐसा करने से व्यक्ति का मन शांत रहेगा और आपका कार्य में मन भी लगने लगेगा। वही रोजाना नियम से गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं और जीवन में सकारात्मक शक्ति का प्रवाह भी होता हैं।

जानिए गायत्री मंत्र:
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्
 
वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मन की शांति के लिए सात्विक आहार लेना बहुत ही जरूरी होता हैं सात्विक आहार लेने से मनुष्य के मन में बुरे ख्याल नहीं आते हैं और ध्यान भी नहीं भटकता हैं। इसके अलावा मन की शांति के लिए एकादशी का व्रत भी किया जाता हैं| धार्मिक मान्यताओं अनुसार एकादशी का व्रत करने से कई लाभ जातक को प्राप्त होता हैं एकादशी का व्रत हर महा में दो बार आता हैं| यदि इस दिन व्रत करना आपके लिए संभव नहीं हैं तो एकादशी के दिन चावल कासेवन नहीं करना चाहिए।

Kumbh sankranti : कुंभ संक्रांति का आपकी राशि पर पड़ सकता है असर

फाल्गुन मास हुआ शुरू, मौसम गर्म होने लगता है और सर्दी की होती है विदाई

ऐसे लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, वार्ना हो सकता है ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -